Agra News: युवक ने की जान देने की कोशिश, गंभीर
आगरा, जुलाई 10 -- Agra News: सहावर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में बीती रात एक युवक ने गृहक्लेश से तंग आकर फांसी के फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने समय रहते उसे देख लिया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो गई। रात में ही उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक जमालपुर गांव निवासी 23 वर्षीय राजा पुत्र बाबूराम ने बुधवार की रात पारिवारिक विवाद के चलते घर में ही फांसी लगा ली। जब परिजनों ने राजा को फंदे पर लटका देखा तो आनन फानन में उसे नीचे उतार लिया। रात में ही परिजन युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि राजा का अलीगढ़ में उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.