आगरा, अक्टूबर 6 -- Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी गांव में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे घटना में प्रयोग किया गया तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया है। सोरों कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि गत दिवस ब्रह्मपुरी गांव में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने वांछित आरोपी अमित उर्फ पोपला पुत्र मुकेश उर्फ पप्पू निवासी ब्रह्मपुरी सोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किया गया तमंचा, खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: पुरानी रंजिश में युवक पर झोंका फायर, कान छूकर निकली गोली पुलिस ने अग्रिम क...