Agra News: युवक की मौत के मामले में हत्या का शक, कार्रवाई की मांग
आगरा, जुलाई 10 -- Agra News: शहर में गत दिवस न्यू माधोपुरी कालोनी में अपने ही घर में मृत मिले युवक के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने कैंडल मार्च निकाला। परिजनों ने युवक की हत्या का शक जताया है और पुलिस अधिकारियों से जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली क्षेत्र में गत दिनों युवक ऋषभ सक्सेना अपने ही घर में मृतावस्था में मिला था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। जबकि परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया था, लेकिन परिजनों के हत्या के शक के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई शुरू नहीं की। इसी के चलते परिजनों ने शुक्रवार को शहर के नदरई गेट इलाके में कैंडिल मार्च निकाला। मुख्य बाजार से कैंडिल मार्च निकालते हुए परिवार के लोग गांधी मूर्ति तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.