आगरा, अगस्त 21 -- Agra News: भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से यातायात जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन विजय नगर स्थित ईरा मॉडल स्कूल में किया गया। शाखा अध्यक्ष नितिन गोयल ने कहा कि बच्चों को कम उम्र से ही यातायात नियमों की जानकारी देना जरूरी है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहे। कार्यक्रम में कक्षा आठ से दस तक के विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस के सहयोग से विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात संकेतों, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग सहित विभिन्न सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सचिव समीर जैन, निशी दौनेरिया, संजीव दौनेरिया, अनुभव अग्रवाल, मोनिका दौनेरिया, रिंकेश मित्तल, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...