आगरा, नवम्बर 6 -- Agra News: यमुना मैया की सेवा और संरक्षण के लिए समर्पित रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने यमुना आरती स्थल पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), आगरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता का सम्मान किया। भक्तों ने उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. गुप्ता के नेतृत्व में आगरा के चिकित्सक यमुना मैया को पुनर्जीवित करने और उनकी अविरल धारा सुनिश्चित करने के अभियान में सक्रिय सहयोग देंगे। डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा समुदाय की सामाजिक जिम्मेदारी नदी, पर्यावरण और जनस्वास्थ्य की रक्षा से भी जुड़ी है।इस मौके पर डॉ. मुकुल पंड्या, चर्तुभुज तिवारी, पद्मिनी अय्यर, राहुल, दीपक राजपूत, शहतोष गौतम, निधि पाठक, रंजन शर्मा, मुकेश चौधरी और गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय ने डॉ. गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...