Agra News: यमुना घाटों पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, कुंडों में होगा पर्याप्त गंगाजल
आगरा, सितम्बर 21 -- Agra News: गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने सोमवार को कैलाश घाट, हाथी घाट और दशहरा घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्थायी विसर्जन कुंडों के आसपास बैरीकेडिंग, पर्याप्त रोशनी, गंगाजल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ कुंडों में पानी कम मिलने पर अधिकारियों को पर्याप्त गंगाजल भरवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली जाएं। अपर नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित अस्थायी कुंडों में ही कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: तीन दिन मुरादनगर गंगनहर की तरफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.