Agra News: यमुना के घाटों पर बने कुंडों की सफाई के निर्देश
आगरा, सितम्बर 26 -- Agra News: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने यमुना के घाटों पर बनाए गए प्रतिमा विसर्जन कुंडों को तुरंत साफ करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशों के तहत यमुना नदी में प्रतिमा विसर्जन को रोकने के लिए घाटों पर अस्थायी कुंडों का निर्माण किया था। इन्हीं कुंडों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शनिवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने हाथी घाट का निरीक्षण किया। वहां कुंड में बड़ी संख्या में विसर्जित प्रतिमाओं का अवशेष थे। उन्होंने हाथी घाट सहित शहर में यमुना के घाटों पर बनाए गए सभी कुंडों की सफाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Agra News: हाथी घाट पर चलाया गया विशेष सफाई अभियान इन्हें कुंडों में आने वाले दिनों में नवरात्र के बाद प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.