Agra News: मोहन सिंह लोधी बने लोधी समाज के अध्यक्ष
आगरा, अगस्त 5 -- Agra News: अखिल भारतीय लोधी महासभा ने मोहन सिंह लोधी को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज और अधिक संगठित होगा। मोहन सिंह लोधी ने कहा कि वह मिली जिम्मेदारी का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई जाएगी। गुलाब सिंह लोधी पूर्व अध्यक्ष, किशोरी सिंह राजपूत, निहाल सिंह भोले, राकेश लोधी, बबलू लोधी, आनंद लोधी, हरिओम लोधी, छीतर सिंह एड., मिश्रीलाल राजपूत आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.