आगरा, अगस्त 29 -- Agra News: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में जिले के मोहनपुरा कस्बे में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी दंगल स्थल पर पहुंचे। पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर एक-दूसरे को दांव-पेच से पछाड़ने का प्रयास किया। कई मुकाबले रोमांचक रहे और पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। कुश्तियों में जीत-हार का फैसला होने पर दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली प्रभारी कासगंज जगदीश चंद्र पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, खूब बजी तालियां पुलिस टीम ने भीड़ को व्यवस्थित रखने के सा...