Agra News: मोबाइल हैक कर खातों से पार किए 5.55 लाख रुपये
आगरा, सितम्बर 27 -- Agra News: कमला नगर क्षेत्र में साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से 5.55 लाख रुपये पार कर दिए। श्रीनगर कॉलोनी निवासी आनंद कुमार गुप्ता ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आनंद के मुताबिक, 11 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल के बाद मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद बचत खाते से 30 हजार और दूसरे खाते से 75-75 हजार रुपये की सात ट्रांजेक्शन कर कुल 5.55 लाख रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के बाद 95 हजार रुपये वापस मिल गए, लेकिन 4.60 लाख रुपये अभी नहीं लौटे हैं। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.