आगरा, सितम्बर 27 -- Agra News: सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित तिकोनिया पार्क के पास मोबाइल दुकान से दो युवक दो फोन लेकर फरार हो गए। दुकानदार हरीश के मुताबिक, 21 सितंबर को दोपहर करीब 2:40 बजे वह दुकान पर अकेले थे। इसी दौरान दो युवक मोबाइल खरीदने पहुंचे। उन्होंने दोनों को मोबाइल दिखाए। युवकों ने तीसरा फोन दिखाने को कहा। हरीश रैक से तीसरा मोबाइल निकालने के लिए मुड़े, तभी दोनों युवक दो मोबाइल लेकर भाग निकले। दुकानदार ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...