Agra News: मोबाइल चलाने पर पिता ने डांटा तो छोड़ आया घर, स्टेशन पर मिला
आगरा, अगस्त 30 -- Agra News: स्थानीय जंक्शन रेलवे स्टेशन की जीआरपी टीम ने शनिवार को हाथरस से बिना बताए घर से निकले एक किशोर को सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी मिलते ही परिजन भी कासगंज आ गए और परिजनों ने बताया कि उसके पिता ने फोन चलाने पर डांट दिया था, इसके बाद ही वह घर से निकल आया। किशोर को सकुशल पाकर परिजन पुलिस का धन्यवाद कर चले गए। हाथरस जनपद के थाना हाथरस जंक्शन के गांव भौपतपुर निवासी रघुवीर प्रजापति ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे जीआरपी कासगंज को जानकारी दी कि उनका 14 वर्षीय इकलौता पुत्र हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस में कक्षा नौ में पढ़ता है, वह कुछ समय से अधिक मोबाइल चला रहा था, उन्होंने बेटे को डांट दिया था, इसके बाद ही हरिओम घर से बिना बताए चला गया है। तलाश के दौरान उसके ट्रेन से कासगंज की ओर जाने की जानकारी मिली है। जानकारी के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.