Agra News: मेहंदी लगाने व पोशाक बनाने का प्रशिक्षण दिया
आगरा, अगस्त 10 -- Agra News: सेवा भारती ब्रज प्रदेश पूर्वी महानगर ने राखी, मेहंदी, पोशाक एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण शिविर मनकामेश्वर नगर, जैन धर्मशाला पत्तल वाली गली में आयोजित किया। चार शिक्षिकाओं ने 20 बहनों को राखी बनाने, 25 बहनों को मेहंदी लगाने, 5 बहनों को पोशाक बनाने का और 5 बहनों को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया। प्रांत उपाध्यक्ष निर्मला सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सीमा कौशिक, पूनम गुप्ता, जगमोहन गुप्ता, नागेन्द्र सिंह गहलोत, राखी शर्मा, सरोज शर्मा, नीतू शर्मा, ज्योति चौरसिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.