Agra News: मेढ़ कटाने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, 10 लोग घायल
आगरा, जुलाई 15 -- Agra News: थाना क्षेत्र के गांव परतापुर में खेत की मेड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट का वीडियो सोशल नेटवर्किंग पर वायरल हो रहा है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। इस मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल भी हुए हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। परतापुर गांव निवासी सुनील और चतुर नारायण के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह दोनों पक्ष खेत पर पहुंच गए, जहां कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से संदीप कुमार, इन्द्रेश उर्फ भूरे पुत्रगण शैतान सिंह, प्रांशु, गोविंद पुत्रगण चतुर नारायण, दीनानाथ पुत्र सोरन सिंह घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष से सुनील, विनय पुत्रगण सुखवीर सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.