Agra News: मेडीकल स्टोर संचालक करें नियमों का अनुपालन
आगरा, सितम्बर 1 -- Agra News: कस्बा में आयोजित मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में ड्रग इंसपेक्टर ने दवा विक्रेताओं को नियमों का अनुपालन करने के लिए कहा है। बैठक में मुख्य अतिथि ड्रग इंस्पेक्टर मोहित कुमार दीप ने क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को दवाओं की बिक्री, रखरखाव और नियमों के पालन की बात की। सभी मेडिकल स्टोर संचालक सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही दवाओं का रखरखाव करें। कासगंज मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार और महामंत्री प्रदीप कुमार माहेश्वरी उर्फ टीटू ने भी व्यापारियों को नियमानुसार व्यापार करने के लिए प्रेरित किया। अमापुर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम वर्मा, कोषाध्यक्ष गुड्डू, महासचिव राजेश भारद्वाज, बबलू यादव, बीरपाल, देवेश कुमार, रिंकू माथुर, मोनू गुप्ता आदि दवा विक्रेता मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.