Agra News: मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में 102 मरीजों का परीक्षण
आगरा, सितम्बर 6 -- Agra News: रोजर फाउंडेशन ने देवनगर खंदारी के जनऔषधि केंद्र पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें आसपास के 102 मरीजों को परामर्श दिया गया। शिविर में नाक, कान, गला, हड्डी, खांसी-जुकाम, त्वचा और पेट संबंधी मरीज सर्वाधिक रहे। डायबिटीज विशेषज्ञ डा. एसके कश्यप, ईएनटी डा. मयंक माहेश्वरी, हड्डी रोग के डा. एसके सिंह, डेंटिस्ट डा. काजोल राजपूत, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. कौस्तुभ साने ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। फाउंडेशन की अध्यक्ष दलवीर कौर ने शिवर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले डाक्टरों, स्टाफ, स्वयंसेवकों का आभार जताया। कार्पोरेट हेड महेश गुप्ता ने बताया कि रोजर फाउंडेशन हर माह के पहले रविवार को नियमित शिविर लगाता है। मुकेश चाहर, स्नेहा राजपूत, नेहा रामवानी, गौरव यादव, मोंटी कश्यप, सतेंद्र और यश का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.