Agra News: मुड़िया मेले में श्रद्धालओं से रेलवे को 2.96 करोड़ की आय
आगरा, जुलाई 31 -- Agra News: गुरु पूर्णिमा एवं मुड़िया मेला पर आगरा रेल मंडल को यात्री टिकट बिक्री से रिकॉर्ड आय हुई है। पीआरओ संजय गौतम ने बताा कि 24 से 30 जुलाई 2026 की अवधि में मथुरा जंक्शन से कुल 2,87,916 यात्रियों ने यात्रा की तथा Rs.2,84,20,240 की यात्री आय अर्जित हुई। इस दौरान स्टेशन का कुल फुटफॉल 7,32,610 दर्ज किया गया, जो मेले के दौरान यात्रियों की भारी आवाजाही को दर्शाता है। इसी अवधि में गोवर्धन रेलवे स्टेशन से 30,847 यात्रियों ने यात्रा की तथा लगभग Rs.11.83 लाख की यात्री आय प्राप्त हुई। स्टेशन पर कुल 64,194 यात्रियों का फुटफॉल दर्ज किया गया। मेले के दौरान अतिरिक्त बुकिंग काउंटर, एम-यूटीएस के माध्यम से टिकट वितरण भी किया गया। यह भी पढ़ें- लौटने लगी मुड़िया पूर्णिमा मेले की भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.