आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: रेल प्रशासन द्वारा मथुरा जिले के गोवर्धन में शुरू हुए गुरू पूर्णिमा मुड़िया मेला के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए कासगंज-मथुरा जंक्शन-कासगंज मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन 26 से 29 जुलाई तक चार फेरों के लिये करने के लिए समय सारिणी जारी की है। इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 55335/55336 कासगंज-मथुरा जं.-कासगंज सवारी गाड़ी का 26 से 29 जुलाई तक अस्थाई रूप से मार्ग विस्तार गंगापुर सिटी तक से किया जाएगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 05307 कासगंज-मथुरा जं. मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 26 से 29 जुलाई तक कासगंज से 00.40 बजे प्रस्थान कर सिकन्दरा राव से 01.12 बजे, हाथरस सिटी से 01.41 बजे तथा मथुरा कैंट से 03.00 बजे छूटकर मथुरा जं. 03.30 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- मु...