आगरा, अक्टूबर 17 -- Agra News: युग शक्ति गायत्री पब्लिक स्कूल, सैनिक नगर, अवधपुरी, थाना जगदीशपुरा, पुलिस कमिश्नरेट आगरा की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबरों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई। मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो प्रभारी उपनिरीक्षक करिश्मा सिंह ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों, महिलाओं के अधिकारों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए जागरूकता बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता युग शक्ति गायत्री पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अखिलेश कुमार...