आगरा, सितम्बर 20 -- Agra News: सेंट पीटर्स एल्युमिनाई स्पोर्ट्स क्लब की ओर से चतुर्थ बसंत संडे क्रिकेट लीग का रविवार को सेंटजोंस कॉलेज मैदान पर शुभारंभ हुआ। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ग्लैडियेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर्स की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजेता टीम के लिए मैन ऑफ द मैच अर्चित सहगल ने 58 रन बनाए। प्रबल जैन को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए और नाइट राइडर्स को 146 रनों का लक्ष्य दिया। नाइट राइडर्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना सकी। टाइटंस के प्रथम पाराशर को 55 रन और 2 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। नाइटराइडर्स के राहुल गोयल को 3 विकेट लेने पर फाइटर ऑफ द...