Agra News: मारपीट कर युवक से लूटे 60 हजार मुकदमा
आगरा, अक्टूबर 5 -- Agra News: वेतन के 60 हजार रुपये लेकर एक्टिवा से घर लौट रहे युवक से मारपीट कर रकम लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जगदीशपुरा पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाग मुजफ्फर खां निवासी नौनकरन ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा धर्मवीर बोदला क्षेत्र में गिलट की पायलों का काम करता है। 27 जून की रात करीब 8 बजे वह 60 हजार रुपये वेतन लेकर अपने दोस्त महेश निवासी पतंग वाली गली के साथ एक्टिवा से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में महेश ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर धर्मवीर से मारपीट की और एक्टिवा में रखे 60 हजार रुपये लूट लिए। घायल धर्मवीर को रास्ते छोड़कर आरोपित फरार हो गए। राहगीरों ने उसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पिता का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.