Agra News: मारपीट, पथराव में वांछित दो और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
आगरा, अक्टूबर 21 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में गत दिवस दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर सोरों लोकेश भाटी ने बताया कि गत दिवस इस्माइलपुर गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ था, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की और फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुट गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने फरार चल रहे वांछित आरोपी गुड्डू पुत्र रामखिलाड़ी, आमीन शाह पुत्र इतवारी शाह निवासीगण इस्माइलपुर सोरों को अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है।पुलिस ने गिरफ्तार किया वारंटीशहर कोतवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.