आगरा, अक्टूबर 10 -- Agra News: मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी मुफ्त कानूनी सहायता पाने का अधिकार है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बन सकती। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय और जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का विषय 'अनुभवों को सुनें, वास्तविक आवाजें, वास्तविक बदलाव' रहा। यह भी पढ़ें- Pakur News: शहरी सीएचसी पाकुड़ में मनाया गया राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवसमुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक रहे। अध्यक...