Agra News: माध्यमिक विद्यालीय बालक शतरंज प्रतियोगिता 12 को
आगरा, अगस्त 9 -- Agra News: जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी बालक शतरंज प्रतियोगिता 12 अगस्त को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विजय नगर कॉलोनी में होगी। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बालकृष्ण कटारा ने बताया कि सुबह 9 बजे शुरू होने वाली प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 एवं 19 आयुवर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक आयुवर्ग के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में आगरा जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी सात प्रतियों में पात्रता प्रमाण पत्र के साथ 12 अगस्त को सुबह 9 बजे विद्यालय में उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी दिग्विजय सिंह से संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.