Agra News: माध्यमिक विद्यालयी बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता 12 को
आगरा, अगस्त 9 -- Agra News: जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता 12 अगस्त को क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में होगी। संयोजक विद्यालय भगत कंवर राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुदड़ी मंसूर खान के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि सुबह 9 बजे शुरू होने वाली प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 एवं 19 आयुवर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक आयुवर्ग के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में आगरा जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी सात प्रतियों में पात्रता प्रमाण पत्र के साथ 12 अगस्त को सुबह 9 बजे विद्यालय में उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय क्रीड़ा प्रभारी आशा वशिष्ठ से संपर्क करें। यह भी पढ़ें- Agra News: माध्यमिक विद्यालीय बालक शतरंज प्रतियोगिता 12 को
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.