Agra News: माध्यमिक जनपदीय हॉकी में कैंट इंटर कॉलेज बना विजेता
आगरा, सितम्बर 2 -- Agra News: बुधवार को एकलव्य स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक बालिका हॉकी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन भदावर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाह के प्रधानाचार्य डॉ.अनिल कुमार व जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ.रीनेश मित्तल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता में मात्र दो टीमों ने प्रतिभाग किया। दोनों टीमों के बीच हुए फाइनल में कैंट इंटर कॉलेज, आगरा छावनी की बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भदावर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाह को हरा विजेता ट्राफी जीती। विजेता व उपविजेता टीमों को केपी सिंह यादव, प्रीति शर्मा, ललित पाराशर ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संजय नेहरू, रविप्रकाश, रचना चौधरी आदि मौजूद रहे। निर्णायक प्रशांत शुक्ल, दिनेश शर्मा, गोलू शर्मा थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.