Agra News: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार
आगरा, जुलाई 19 -- Agra News: जगदीशपुरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 3620 रुपये, 2.552 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को बिचपुरी रेलवे फाटक क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति गांजा लेकर बिचपुरी से पथौली की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धर्मा सिंह निवासी ओम साईं कालोनी बिचपुरी, लोकेश निवासी गांव पचावली सादाबाद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने एडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.