Agra News: मातृ सम्मेलन: बच्चे के निर्माण में मां की भूमिका सबसे अहम
आगरा, सितम्बर 1 -- Agra News: सेंट वीएन पब्लिक स्कूल मिर्जापुर में आयोजित मातृ सम्मेलन में बच्चे के निर्माण में मां की भूमिका विषय पर चर्चा की गई। विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने कहा कि बालक के व्यक्तित्व और संस्कार निर्माण में मां की भूमिका अग्रणी होती है। उन्होंने कहा कि कौशल्या जैसी मां के संस्कारों से ही भगवान राम जैसा आदर्श व्यक्तित्व देश को मिला, वहीं जीजाबाई के संस्कारों ने छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे राष्ट्रभक्त का निर्माण किया। समाजसेविका ज्योति मिश्रा, अनुराधा कश्यप एवं गुंजन बघेल ने भी माताओं को संबोधित करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। प्रबंधन द्वारा तीन विशेष सक्रिय माताओं ज्योति मिश्रा, अनुराधा कश्यप एवं गुंजन बघेल का चयन कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय सह संचालिका शिवानी चौह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.