Agra News: मांस तस्करों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम
आगरा, अगस्त 23 -- Agra News: थाना क्षेत्र में गत दिनों हुई गोकशी की वारदात के बाद फरार चल रहे चार मांस तस्करों की गिरफ्तारी नहीं होने से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। रविवार को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मोहनपुर रोड पर पहुंचकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। सड़क पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। जानकारी मिलते ही अमांपुर इंस्पेक्टर विकास सक्सेना मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने उन्हें बताया कि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी फरार गोकशी के आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और सड़क से हटे। तब जाकर वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। प्रदर्शन करने वालों में मनोज गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, राकेश पाराशर, विजय बाबू गुप्ता, चित्तर सिंह सोलंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.