Agra News: महिला सशक्तीकरण सम्मेलन ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
आगरा, सितम्बर 21 -- Agra News: उत्तर प्रदेश राधास्वामी सत्संग एसोसिएशन के तत्वावधान में महिला सशक्तीकरण को समर्पित सम्मेलन का आयोजन दयालबाग में किया गया। आगरा जिले की पांच शाखाओं की महिला शाखाओं के संयुक्त सहयोग से आयोजित सम्मेलन में 500 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम की संपूर्ण संकल्पना एवं रूपरेखा डॉ.गुरुप्यारी प्रकाश ने तैयार की। इसे कार्यान्वित करने में महिला एसोसिएशन की रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ.विनीता श्रीवास्तव तथा सभी सहभागी शाखाओं की महिला एसोसिएशनों की पदाधिकारियों ने सहयोग दिया। मुख्य अतिथि राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष प्रेमी भाई गुरु सरूप सूद, प्रेमी बहन नमिता सूद एवं विशेष अतिथि सरोज प्रशांत की उपस्थिति रही। शुभारंभ प्रार्थना से हुआ। इसके पश्चात डॉ.गुरुप्यारी प्रकाश ने स्वागत एवं सम्मेलन का परिचय प्रस्तुत किया। आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.