आगरा, जुलाई 17 -- Agra News: महिला शिक्षिकाओं से अभद्र व्यवहार, व्यक्तिगत टिप्पणियां करने और विद्यालय का माहौल खराब करने के आरोपों के चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आगरा ने एक सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बीएसए कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, फतेहपुरसीकरी विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक अशोक कुमार के खिलाफ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका समेत कई महिला शिक्षिकाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि शिक्षक लगातार महिला स्टाफ से अभद्र व्यवहार करता है। व्यक्तिगत टिप्पणियां करता है। बातचीत की रिकॉर्डिंग कर दबाव बनाने का प्रयास करता था। उनके व्यवहार से विद्यालय में शैक्षणिक माहौल प्रभावित था। शिकायतों के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच और स्प...