आगरा, जुलाई 25 -- Agra News: पिछले दिनों कादरगंज गंगा घाट पर अलग अलग स्थानों में महिला एवं साधु की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी सिकंदरपुर वैश्य को हटा लिया है। उनका तबादला पुलिस लाइन में किया गया है। थाना सिढ़पुरा से रंजीत कुमार को थानााध्यक्ष सिकंदरपुर वैश्य बनाया गया है। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पांच उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार थाना सिकंदरपुर वैश्य के प्रभारी निरीक्षक चंचल सिरोही को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह थाना सिढ़पुरा से रंजीत कुमार को थानााध्यक्ष सिकंदरपुर वैश्य बनाया गया है। वहीं थाना सिढ़पुरा में तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप मलिक को कार्यवाहक थाना अध्यक्ष सिढ़पु...