Agra News: महिला बंदियों को ध्यान व योग के लिए किया प्रेरित
आगरा, सितम्बर 10 -- Agra News: जिला जेल में महिला बंदियों के लिए श्री रविशंकर द्वारा संचालित 'आर्ट ऑफ लिविंग संस्था' द्वारा सुदर्शन क्रिया के चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। इसमें संस्था की महिला प्रशिक्षक रानी बसलास, बबीता सिंह व कंचन आहूजा द्वारा महिला बंदियों को नियमित ध्यान, योग व प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इससे सकारात्कम सोच विकसित होगी। साथ ही मनोविकार दूर होंगे। ईश्वर से आत्मीय जुड़ाव होगा। इसमें 50 महिला बंदियों ने प्रतिभाग किया। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा द्वारा सभी प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। साथ ही उनके प्रयास की सराहना की। इस दौरान जेलर राजेश कुमार राय, डिप्टी जेलर मौसमी राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.