आगरा, अगस्त 23 -- Agra News: आगरा आर्थोपेडिक सोसायटी ने रविवार को जिला कारागार में शिविर लगाया। महिला बंदियों और कारागार कर्मियों की बीएमडी जांच की गई। इसमें पता चला कि महिला बंदियों की हड्डियां भी कमजोर हैं। इनकी स्क्रीनिंग वैल्यू कम पाई गई। कारागार में 21 से 65 वर्ष की 50 महिला बंदियों की जांच का विश्लेषण किया गया। कुल 45 महिलाओं यानि 90 फीसदी में स्क्रीनिंग वैल्यू 1.0 से भी कम पाई गई। उम्र के साथ स्क्रीनिंग वैल्यू में भी गिरावट पाई गई। 40 साल से कम उम्र की महिलाओं में औसत स्कोर 1.36, 40-49 में 1.83 और 50 से 59 साल में 2.11 और 60 से अधिक उम्र में औसत स्कोर 2.36 पाया गया। 60 साल या इससे अधिक उम्र की 10 महिलाओं में से 9 की स्क्रीनिंग वैल्यू 2.0 या इससे भी कम पाई गई। डाक्टरों ने बताया कि यह परिणाम इस ओर ध्यान दिलाते हैं कि महिलाओं की हड्डि...