Agra News: महिला टीटी व तैराकी ट्रायल 17 को
आगरा, जुलाई 15 -- Agra News: प्रदेशीय महिला टेबल टेनिस और तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन सिद्धार्थनगर में होगा। आरएसओ संजय शर्मा ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 17 जुलाई को सुबह 11 बजे से और मंडलीय ट्रायल 18 जुलाई को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। ट्रायल में वही महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकती हैं जिनकी आयु 21 दिसंबर 2025 को 25 वर्ष से अधिक न हो। ट्रायल में प्रतिभाग की इच्छुक खिलाड़ी 17 जुलाई को सुबह 11 बजे आधार कार्ड लेकर कोच आशुतोष तिवारी से संपर्क करें। यह भी पढ़ें- Bareily News: स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 18 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.