Agra News: महिला को बातों में उलझाकर 30 हजार और जेवरात गए टप्पेबाज
आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: न्यू आगरा के तुलसी सिनेमा के पास टप्पेबाजों ने महिला को बातों में उलझाकर बैग में रखे 30 हजार रुपये और सोने की (25 ग्राम) की चूड़ियां पार कर दीं। पीड़िता को रकम और आभूषण गायब होने का एहसास तक नहीं हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टूंडला के रामकिशन का नगला निवासी भगवान देवी छह अक्तूबर की सुबह करीब 8:30 बजे बस से आगरा के लिए निकली थीं। करीब 9:40 बजे वह भगवान टॉकीज पर उतरीं। वहां से पैदल चलकर तुलसी सिनेमा के पास कुछ देर आराम करने के लिए बैठ गईं। आरोप है कि इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आकर बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद दूसरा व्यक्ति भी वहां पहुंच गया। दोनों ने बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान आरोपियों ने महिला के बैग से 30 हजार रुपये और दोनों हाथों की सोने की चूड़ियां निकाल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.