Agra News: महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप
आगरा, अक्टूबर 5 -- Agra News: शाहगंज क्षेत्र के सिद्ध साहनी नगर में घर में घुसकर दंपती को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डू और नीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक एक अक्तूबर की रात करीब दस बले गुड्डू गाली गलौज करते हुए जबरन घर में घुस आया। आरोप है कि वह पीड़िता के पति को बाहर खींच ले गया। वहां पहले से मौजूद नीतू ने डंडे से उनके पैरों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पीड़िता बाहर आई। आरोपित ने उनके साथ अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। पीड़िता ने कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़िता के पति का गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। इस दौरान पीड़िता के पति के काफी चोंटें भी आई हैं। पुलिस ने अरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.