Agra News: मरीजों की उपचार, मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया
आगरा, सितम्बर 30 -- Agra News: जिला स्तरीय आश्रय गृह निरीक्षण समिति की अध्यक्ष अपर जिला जज संगीता कुमारी के नेतृत्व में बुधवार को मानसिक चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य संस्थान का औचक निरीक्षण किया गया। समिति के सदस्य अपर जिला जज विराट कुमार श्रीवास्वत, लोकेश कुमार, यशवंत सरोज और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीता सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान समिति ने संस्थान में भर्ती मरीजों के लिए उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, उपचार व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन, आवासीय व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। समिति के सदस्यों ने मरीजों से संवाद भी किया। समिति ने संस्थान में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.