आगरा, अक्टूबर 7 -- Agra News: आगरा टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन के वर्ष 2026- 2027 का चुनाव संस्था के हॉल में चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता द्वारा सम्पन्न कराकर कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक सदस्य राजेश कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, सत्यप्रकाश अग्रवाल, प्रेम चन्द्र वर्मा व राजकुमार यादव हो गए हैं। वहीं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोज श्रीवास्वत व महासचिव की शिवनन्दन शर्मा संभालेंगे। उपाध्यक्ष का कार्य संतोष कुमार अग्रवाल व कृष्णकांत अग्रवाल देखेंगे। कोषाध्यक्ष नीरज गोलस, संयुक्त सचिव राजू शर्मा व जेपी सिंह, ऑडीटर जय मंगल और सांस्कृतिक सचिव पंकज चौरसिया नियुक्त किए गए हैं। आठ कार्यकारिणी सदस्य अमन गुप्ता, भानू , सिद्वार्थ अग्रवाल, अमल जैन, देवेश पाठक, ईश्वरी प्रसाद, मनोज मंगल व राहुल पाराशर बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...