Agra News: मदिया कटरा हादसे में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
आगरा, अगस्त 27 -- Agra News: मदिया कटरा पर हुए सड़क हादसे में शाकिर की मौत और बंटी के गंभीर घायल होने के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने लोहामंडी थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने हादसे के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी जा चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और घायल बंटी के इलाज में सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पवन प्रजापति, उस्मान अब्बास, मधुकर अरोरा और सतीश चाहर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.