Agra News: मण्डल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
आगरा, अगस्त 19 -- Agra News: माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज पचकुइयां में किया गया। संगोष्ठी के नोडल अधिकारी अगम सत्संगी ने बताया कि संगोष्ठी में सर्वप्रथम 10 अंकों की एक लिखित परीक्षा के बाद निर्णायक मंडल के समक्ष छात्र/छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी एवं प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ। निर्णायक मंडल में किरन लता, अरुणा और डॉ.सुशील कुमार जैन रहे। संगोष्ठी में प्रथम कुं.आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी के तनिष्का यादव, द्वितीय अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर मैनपुरी की तान्या तथा तृतीय स्थान राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ के अनंत ने प्राप्त किया। संचालन डॉ.प्रिया मिश्रा एवं आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.मानवेंद्र सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- विज्ञान संगोष्ठी में हारिस प्रथम व शांभवी द्वितीय प्रथम एवं द्वितीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.