Agra News: मजदूर के साथ मारपीट मुकदमा
आगरा, सितम्बर 21 -- Agra News: कोतवाली क्षेत्र में जूते के कारखाने में गंदा पानी पीने से मना करने पर मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ताजगंज निवासी सरफराज खान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरफराज ने बताया कि वह महावीर नगर नाला निसार का बाड़ा स्थित जूते के कारखाने में मजदूरी करता है। 17 सितंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे खाना खाने के बाद वह बाहर से पानी की बोतल लेने जा रहा था। आरोप है कि इजहार और नदीम ने उसे रोककर कारखाने में रखे ड्रम का पानी पीने को कहा। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज और मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.