Agra News: मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर पल्लेदार रहे हड़ताल पर
आगरा, जुलाई 10 -- Agra News: शहर के अमांपुर रोड पर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में पल्लेदार मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। कोठीवाल आढ़तियों को पल्लेदारों ने मजदूरी बढ़ाने के लिए गत बुधवार तक का समय दिया था। गुरुवार को मजदूरी नहीं बढ़ने पर पल्लेदार हड़ताल पर रहे। जिसकी वजह से मंडी समिति में माल की लोडिंग व अनलोडिंग नहीं हो सकी है। पल्लेदारों ने अपनी मांग को लेकर मंडी समिति परिसर में प्रदर्शन भी किया। गुरुवार की सुबह पल्लेदार यूनियन के गंगा सिंह ने बताया कि कोठीवाल आढ़तियों व पल्लेदारों के बीच सात जुलाई 2026 को मजूदरी बढ़ाने का समझौता हुआ था। कोठीवाल आढ़तियों ने समझौते का पालन नहीं करते हुए अभी तक मजदूरी नहीं बढ़ाई। पल्लेदारों ने मजदूरी बढ़ाने के लिए गत बुधवार का समय दिया था। मांगे पूरी नहीं होने पल्लेदारों ने हड़ताल शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.