आगरा, सितम्बर 6 -- Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र के भैंसोरा खुर्द के पास मछली मंडी में हुई कहासुनी के बाद मछली विक्रेता ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में मौसमपुर गांव निवासी कुलदीप पुत्र डालचंद्र ने बताया है कि वह गत तीन सितंबर को भैंसोरा खुर्द मछली मंडी गया था। यहां धीरेश पुत्र शिवचरन से मछली के भाव पूछने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान धीरेश ने उसके पैर पर चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे अन्य परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी व पीडित को कोतवाली पहुंचाया। जहां से पीड़ित को उपचार के लिए भेज दिया गया। माम...