आगरा, नवम्बर 1 -- Agra News: एकता थाना क्षेत्र के राजपुर चुंगी स्थित रतन विहार में गैस कनेक्शन के कागजात लेने पर पति के घर पहुंची महिला और उसकी छोटी बहन से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता अनुराधा गुप्ता के आरोप है कि पति बृजेश गुप्ता, उनके जीता और उनकी बहन ने गाली गलौज कर लाठी-डंडों से और लोहे की सरिया से हमला कर मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मकान खाली नहीं करने पर महिला और उसके तीन बच्चों को जलाकर मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: महिला से लाठी-डंडों से मारपीट, जेठानी समेत तीन पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...