Agra News: मंदिर से घंटे चोरी के आरोपित को मिली राहत
आगरा, सितम्बर 9 -- Agra News: मंदिर से घंटे चुराने के आरोपित कमलेश निवासी इनायतपुर अड्डा इरादतनगर को राहत मिल गई है। अदालत ने आरोपित का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर लिया है। आरोपित की ओर से अधिवक्ता अशोक कुमार कुशवाह ने तर्क दिए। वादी बालानंद सरस्वती उर्फ बब्बू बाबा निवासी इनायतपुर मंदिर ने थाना इरादतनगर में तहरीर देकर बताया था कि वह मंदिर पर 15 वर्ष से महंत है। 23 अगस्त को चोर महादेव मंदिर में लगे पीतल के घंटे ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.