आगरा, अगस्त 7 -- Agra News: मंडलीय माध्यमिक बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता शुक्रवार को एकलव्य स्टेडियम में हुई। प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, मैनपुरी व फिरोजाबाद जनपद की टीमों ने हिस्सा लिया। तीन आयुवर्ग में हुई खिलाड़ियों ने जीत दर्ज करने कड़ी मेहनत की। मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार ने बताया कि बालिका वर्ग अंडर-14 में आगरा जनपद विजेता, मैनपुरी जनपद उपविजेता रहा। अंडर-17 आयुवर्ग में मैनपुरी जनपद विजेता, आगरा उपविजेता रहा। अंडर-19 आयुवर्ग में मैनपुरी जनपद विजेता, आगरा जनपद उपविजेता बना। बालक वर्ग में अंडर-14 आयुवर्ग में मथुरा विजेता, आगरा उपविजेता रहा। अंडर-17 आयुवर्ग में फिरोजाबाद जनपद विजेता, मथुरा जनपद उपविजेता रहा। अंडर-19 आयुवर्ग में मथुरा जनपद विजेता, आगरा जनपद उपविजेता बना। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बैडमिंटन अंडर 19 में वेणीमाधव क...