Agra News: मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता में विजेता बना आगरा
आगरा, जुलाई 24 -- Agra News: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आगरा की टीम विजेता रही। मथुरा की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय अधिकारी द्वितीय विश्व प्रताप सिंह तथा आरएसओ संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। जनपद स्तर परिणामों में नेशनल मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, खंदारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय हाई स्कूल, जऊपुरा द्वितीय स्थान पर रहा। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज ने तृतीय स्थान हासिल किया। मंडलीय स्पर्धाओं में आगरा जनपद की टीम प्रथम स्थान पर रही। मथुरा जनपद उपविजेता रहा।प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.