Agra News: मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल में शामिल हुए आगरा और फिरोजाबाद के खिलाड़ी
आगरा, अगस्त 13 -- Agra News: मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता का ट्रायल गुरुवार को डायट परिसर में आयोजित किया गया। ट्रायल में केवल आगरा और फिरोजाबाद जनपदों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। ट्रायल का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र सुमित कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। ट्रायल में 30 किग्रा वर्ग में आगरा की गुंजन, 33 किग्रा भार वर्ग में आगरा की अंशिका, 36 किग्रा भार वर्ग में फिरोजाबाद की खुशी, 39 किग्रा भार वर्ग में आगरा की भारती, 42 किग्रा भार वर्ग में आगरा की महक, 46 किग्रा भार वर्ग में आगरा की आरुषि का चयन किया गया। बालक वर्ग में 35 किग्रा भार वर्ग में आगरा के प्रशांत, 38 किग्रा भार वर्ग में आगरा के मोनू, 41 किग्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.