Agra News: भोले पर जलाभिषेक, मंदिरों में पूजा को उमड़े भक्त
आगरा, अगस्त 3 -- Agra News: श्रावण माह के पहले सोमवार को शहर व कस्बों के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। शहर व सोरों के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्त कतार में खड़े नजर आए। भगवान शिव के मंदिरों में शाम के समय भव्य आरती व प्रसाद वितरण किया गया। सोमवार की सुबह से ही भगवान शिव की आराधना के लिए गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और दुग्ध के साथ भक्तों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। शहर के चामुंडा मंदिर, पारना मठ मंदिर, खिड़किया शिव मंदिर व भूतेश्वर मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक कर शिव की आराधना की। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए दोपहर तक भक्तों की भीड़ नजर आई। तीर्थ नगरी सोरों के सोमेश्वर मंदिर में सोमवार को दिनभर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.